{"_id":"617949d5c479f3735a7d13f8","slug":"youth-dies-during-treatment-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत, काम के दौरान हुआ था घायल, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत, काम के दौरान हुआ था घायल, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज
Wed, 27 Oct 2021 06:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:15 PM IST
सार
पटहेरवा क्षेत्र के गांव पिपरा कनक गांव निवासी आशुतोष प्रसाद (21) हिमाचल प्रदेश में एक स्टील के प्लांट में लेबर का कार्य करते थे। बीते 20 अक्तूबर को कार्य के दौरान क्रेन से स्टील का प्लेट छूटकर उनके सिर पर गिर गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में समउर बाजार क्षेत्र के पिपरा कनक गांव निवासी एक युवक की इलाज के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौत हो गई। युवक के वहां एक स्टील प्लांट में कार्य करने के दौरान क्रेन से प्लेट छूटने पर उसकी चपेट में आने से सिर में गंभीर चोट आई थी। वह कोमा में चले गया था। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था।
पटहेरवा क्षेत्र के गांव पिपरा कनक गांव निवासी आशुतोष प्रसाद (21) हिमाचल प्रदेश में एक स्टील के प्लांट में लेबर का कार्य करते थे। बीते 20 अक्तूबर को कार्य के दौरान क्रेन से स्टील का प्लेट छूटकर उनके सिर पर गिर गया था।
इसी कंपनी में कार्य कर रहे घायल युवक के छोटे भाई क्रिस कुमार और कंपनी के लोगों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक का शव मंगलवार देर शाम पिपरा कनक पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार दोपहर बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।