फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies after being shot in Rajghat police station area of Gorakhpur

Gorakhpur: गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ बैठकर पी रहा था शराब; किसी बात को लेकर हुआ विवाद

Fri, 31 May 2024 07:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 May 2024 07:56 AM IST
सार

गांव वालों ने बताया कि शशांक और गांव का ही एक लड़का साथ में गांव से देर शाम बाहर निकले थे। बताया जाता है की अमरुतानी में दोस्तों के साथ सब बैठकर शराब पिए। किसी बात पर विवाद में गोली चल गई और शशांक की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth dies after being shot in Rajghat police station area of Gorakhpur
Gorakhpur Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र के अमरुदमंडी( अमरूतानी) में बीती देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शशांक पांडेय नौसढ़ के पास भिलौरा गांव का रहने वाला था। गांव वालों ने बताया कि शशांक और गांव का ही एक लड़का साथ में गांव से देर शाम बाहर निकले थे।

विज्ञापन


बताया जाता है की अमरुतानी में दोस्तों के साथ सब बैठकर शराब पिए। किसी बात पर विवाद में गोली चल गई और शशांक की मौके पर मौत हो गई। 

परिजनों ने बताया कि साथ वाले लड़के की मां ने शशांक के घर फोन कर सूचना दी कि कहीं गोली चल गई है, दिखवा लीजिए। परिजनों के साथ ही गांव वाला वो युवक और उसकी मां भी शशांक के परिजनों के साथ उसकी तलाश करने निकले।
विज्ञापन


तकरीबन रात डेढ़ बजे शव मिलने के बाद से गांव को दूसरा युवक और उसके परिजन लापता हैं। जबकि, शव मिलने पर परिजन स्कूटी से लेकर शशांक को जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।  सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी सूचना पर सुबह चार से पांच बजे घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों के द्वारा बताए संदिग्ध की तलाश की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed