{"_id":"6414204810163afe740fc0ba","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-from-tree-in-gorakhpur-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 17 Mar 2023 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:39 PM IST
सार
पिता ने बताया कि बुधवार रात में खाना खाकर विनय सोने चले गए। रात में कब फांसी लगा ली, किसी को नहीं पता। बृहस्पतिवार सुबह गांव का युवक शौच के लिए जा रहा था, तभी उसकी नजर लटके हुए शव पर पड़ी। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
बांसगांव इलाके में खुदकुशी करने वाले युवक की फाइट फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बांसगांव इलाके के देवराड खुर्द में बृहस्पतिवार को एक युवक ने घर के सामने स्थित शिव मंदिर के पास आम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, देवराड खुर्द निवासी नन्हे पांडेय के छोटे पुत्र विनय पांडेय (24) माता पिता व भाई के साथ मुंबई में रहते थे। होली पर अकेले गांव आए थे। कुछ दिन पहले विनय के माता-पिता भी गांव आ गए।
पिता ने बताया कि बुधवार रात में खाना खाकर विनय सोने चले गए। रात में कब फांसी लगा ली, किसी को नहीं पता। बृहस्पतिवार सुबह गांव का युवक शौच के लिए जा रहा था, तभी उसकी नजर लटके हुए शव पर पड़ी।
विज्ञापन
युवक के शोर मचाने पर गांव के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। विनय से बड़ा एक भाई और हैं, जो मुंबई में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।