{"_id":"62ee2465daf4087af5332a06","slug":"youth-commits-suicide-due-to-harassment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से मिली मौत: युवक ने की खुदकुशी, जान बचाने की गुहार लगाती रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से मिली मौत: युवक ने की खुदकुशी, जान बचाने की गुहार लगाती रही मां
Sat, 06 Aug 2022 01:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:50 PM IST
सार
जहर का पैकेट लेकर संगम की मां लोगों से बचाने का गुहार लगाती रही। उनका कहना है कि था इसी जहरीला पदार्थ को बेटे ने निगला है। ग्रामीणों की मदद से ही संगम को सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन लेकर घर चले आए और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के पांडेयपुर गांव में संगम पांडेय (25) की गुरुवार रात मौत हो गई। आरोप है कि घरवालों ने जमीन हड़पने के लिए प्रताड़ित किया, जिस वजह से उसने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संगम के मामा व हटवा निवासी संतोष कुमार दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मेरा छोटा भांजा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। संगम ही घर, परिवार को चला रहा था। उसकी दोनों बुआ व अन्य लोग इस बात से खुन्नस रखते थे।
वह जमीन हड़पना चाहते थे, इस वजह से संगम को परेशान करते थे। इसी के चलते संगम ने बृहस्पतिवार रात जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली है। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जान बचाने की गुहार लगाती रही मां
गुरुवार रात जहर का पैकेट लेकर संगम की मां लोगों से बचाने का गुहार लगाती रही। उनका कहना है कि था इसी जहरीला पदार्थ को बेटे ने निगला है। ग्रामीणों की मदद से ही संगम को सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन लेकर घर चले आए और उसकी मौत हो गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को अस्पताल पर इलाज के लिए लाया गया, जहां इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन साथ आए लोग उसे घर लेकर चले गए।