{"_id":"6663911aac0c07e253022c47","slug":"youth-commits-suicide-after-accusing-teenager-of-demanding-money-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-583263-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Sat, 08 Jun 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
- किशोरी पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर फंदे से लटका युवक
- पॉक्सो एक्ट के मामले में दो साल पहले जा चुका था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के जंगल मोहम्मद बरवां गांव के एक युवक ने किशोरी पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में शुक्रवार की सुबह गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधा शव मिला। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि युवक रात में रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ की डाली से लटक गया, रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गयी। जिससे शव पेड़ के नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मोहम्मद बरवां निवासी महेंद्र निषाद उर्फ मोनू (24 वर्ष) का एक किशोरी से अवैध संबंध था। किशोरी पर 70 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए उसने एक वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। वह बृहस्पतिवार की रात बगीचे की तरफ जाते हुए देखा गया था। गांव का अजीत बगीचे में रहकर आम की फल की रखवाली कर रहा था। उसने बताया कि वह देर रात तक टहल कर किसी से बात कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह जगा तो कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे महेंद्र निषाद का शव पड़ा था। पेड़ की डाली से रस्सी टूटी हुई थी जबकि रस्सी का कुछ हिस्सा उसके गले में बंधा हुआ था। अजीत ने गांव में उसके परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।
पॉक्सो एक्ट में दो साल पहले गया था जेल
युवक ने आत्महत्या करने के पहले एक वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो के अनुसार दो साल पहले एक किशोरी से उसका अवैध संबंध था। उस समय मामला जब थाने पर गया तो पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। कुछ दिन रखने के बाद महेंद्र ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद लड़की के परिजन पंचायत में 70 हजार रुपए में मामला रफा-दफा करने पर राजी हो गए। रुपये नहीं मिलने पर उसने वर्ष 2022 में एससी-एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। इसमें महेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूट कर आया था। आरोप है कि इसके बाद लड़की के परिजन रुपये की मांग दोबारा करने लगे। इसको लेकर महेंद्र परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात उसने सात मिनट का वीडियो बनाकर अपनी आपबीती का जिक्र किया है। इसके बाद फंदे से लटकर जान दे दी।