{"_id":"69f519d950b5368f4c066660","slug":"youth-arrested-for-fatal-attack-with-sharp-weapon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1307510-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धारदार हथियार से जानलेवा हमले के मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धारदार हथियार से जानलेवा हमले के मामले में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपियरगंज पुलिस ने सोनौरा बुजुर्ग में हुए युवक पर जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित राज मिश्रा के रूप में हुई है। दोपहर बाद आरोपी काे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ग्राम सोनौरा बुजुर्ग निवासी चंद्रदेव तिवारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में उनके भतीजे सत्यम तिवारी और आयुष तिवारी पर गांव के ही राज मिश्रा, अंश मिश्रा, आयुष मिश्रा सहित कुछ अन्य लोगों ने मिलकर चाकू और बांके से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सत्यम तिवारी के पेट और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आयुष तिवारी के पेट में चाकू से गहरा घाव हुआ है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर कैंपियरगंज पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अमित राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।