फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth and teenager drank poison in gorakhpur

गोरखपुर: युवक-किशोरी ने जहर पीया, एक की हालत गंभीर

Thu, 14 Oct 2021 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 01:13 PM IST
सार

13 वर्षीय किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है।

विज्ञापन
youth and teenager drank poison in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के एक गांव में बुधवार की रात एक युवक और किशोरी ने जहर पी लिया। युवक ने इसकी जानकारी खुद फोन करके अपने भाई को दी, जिसके बाद दोनों के घरवाले वहां पर पहुंच गए। दोनों को नर्सिंग होम में लेकर गए, जहां युवक का उपचार चल रहा है। वहीं 13 वर्षीय किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक साल से गहरी दोस्ती हो गई थी। युवक की उम्र 18 साल है। युवक का गांव में दो मकान है। बुधवार को वह किशोरी के साथ खाली मकान में गया और वहां पर रखे कीटनाशक को दोनों ने पी लिया। थोड़ी ही देर में जब हालत बिगड़ने लगी तो युवक ने फोन कर अपने भाई को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर भाई भी वहां पर पहुंच गया और फिर किशोरी को देखकर उसके घरवालों को सूचना दी। जिसके बाद वह भी पहुंच गए। दोनों के परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर चले गए थे। युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि किशोरी को रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed