{"_id":"6a51591c36bb28562d08fbf0","slug":"young-woman-mistreated-after-car-collision-beaten-and-dragged-by-her-hair-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1381072-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार से टक्कर के बाद युवती से बदसलूकी, बाल पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार से टक्कर के बाद युवती से बदसलूकी, बाल पकड़कर पीटा
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवाबाग रेलवे अस्पताल रोड पर कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद युवती से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर युवती के बाल पकड़कर खींचा, मारपीट की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात पादरी बाजार मोहनापुर निवासी एक आरोपी राज निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रामगढ़ताल क्षेत्र के रेल विहार फेज-3 निवासी शिवांगी ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी ग्रैंड विटारा कार से कौवाबाग होते हुए रेलवे अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक की उनकी कार से मामूली टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि बाइक सवार ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर खींचा, मारपीट की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपियों ने धमकी दी और भाग गए। इसके बाद शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बाइक और स्कॉर्पियो के पंजीकरण नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहनों के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।