{"_id":"6a2f0d785e47a2e9740019e3","slug":"young-woman-leaves-home-after-befriending-a-young-man-while-playing-online-games-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1354170-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवक से दोस्ती, घर छोड़कर चली गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवक से दोस्ती, घर छोड़कर चली गई युवती
विज्ञापन
सहजनवा। सहजनवां इलाके में ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवक से दोस्ती के बाद युवती घर छोड़कर चली गई। परिवार को जब जानकारी हुई तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड में रविवार को एक परिवार ने सहजनवा थाने पहुंचकर अपनी स्नातक कर रही बेटी के लापता होने की सूचना दी। परिजन ने बताया कि लड़की 11 जून की सुबह घर से संतकबीरनगर स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कई अहम तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि युवती को ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की आदत थी। इसी दौरान वह एक अनजान युवक के संपर्क में आ गई थी जो पश्चिम उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत के बाद यह घटना हुई है।
सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम युवती की मोबाइल लोकेशन, सोशल मीडिया और गेमिंग नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही उसके संपर्क में आए युवक की भी तलाश की जा रही है।