{"_id":"6a95ea10505da5830e0ab659","slug":"young-woman-falls-ill-on-train-receives-treatment-at-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1436216-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन में युवती की तबीयत बिगड़ी, स्टेशन पर मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन में युवती की तबीयत बिगड़ी, स्टेशन पर मिला इलाज
Tue, 01 Sep 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दरभंगा से दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सोमवार को 22 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवती को तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत थी। यात्री मित्र से सूचना मिलने के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंचते ही उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलवे चिकित्सक डॉ. अनुज ने मौके पर पहुंचकर युवती की जांच की और आवश्यक दवाएं दीं। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार हुआ जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर रेलवे की चिकित्सा टीम तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहती है।
विज्ञापन