{"_id":"6a3c45a7c0ea7934af0e42f7","slug":"young-mans-body-found-on-azamgarh-link-expressway-bike-discovered-20-km-away-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1364764-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हादसा हो गया, 15 हजार दो' फोन के बाद युवक की मौत, लिंक एक्सप्रेस-वे पर मिला शव- शरीर पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हादसा हो गया, 15 हजार दो' फोन के बाद युवक की मौत, लिंक एक्सप्रेस-वे पर मिला शव- शरीर पर थे चोट के निशान
Thu, 25 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:31 AM IST
सार
परिजन ने बताया कि जय सिंह ने घटना वाले दिन सुबह करीब आठ बजे फोन कर कहा था कि उनका हादसा हो गया है और कुछ लोग 15 हजार रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद उसका संपर्क नहीं हो सका। परिजन का आरोप है कि पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई कि जौनपुर की रहने वाली युवती के परिवार वालों ने किसी विवाद में उसकी हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा जीतपुर निवासी 23 वर्षीय जय सिंह निषाद का शव मंगलवार सुबह आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे पर अतरौलिया के पास मिला। बाइक करीब 20 किलोमीटर दूर मिली। जय सिंह सोमवार शाम घर से बाइक लेकर जौनपुर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन इसके बाद नहीं लौटे।
विज्ञापन
परिवारवालों के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। आजमगढ़ जिले की अतरौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच कर रही है। पिता नीलधारी निषाद के अनुसार, जय सिंह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे फोरलेन पर टोल क्रॉस करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
इसके करीब 40 मिनट बाद दोपहर 2:40 बजे उसकी बाइक टोल से लगभग 20 किलोमीटर आगे लावारिस हालत में मिली थी। एनएचएआई कर्मियों ने इसकी सूचना दी थी। उस समय बाइक तो मिल गई लेकिन जय सिंह का कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 7:10 बजे एक्सप्रेस-वे की दूसरी साइड पर उनका शव मिला।
पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हेलमेट नहीं मिला है। अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुबह फोन कर कहा था- हादसा हो गया, 15 हजार रुपये मांग रहे
परिजन ने बताया कि जय सिंह ने घटना वाले दिन सुबह करीब आठ बजे फोन कर कहा था कि उनका हादसा हो गया है और कुछ लोग 15 हजार रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद उसका संपर्क नहीं हो सका। परिजन का आरोप है कि पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई कि जौनपुर की रहने वाली युवती के परिवार वालों ने किसी विवाद में उसकी हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
परिजन ने बताया कि जय सिंह ने घटना वाले दिन सुबह करीब आठ बजे फोन कर कहा था कि उनका हादसा हो गया है और कुछ लोग 15 हजार रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद उसका संपर्क नहीं हो सका। परिजन का आरोप है कि पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई कि जौनपुर की रहने वाली युवती के परिवार वालों ने किसी विवाद में उसकी हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
सोशल मीडिया के जरिये हुई थी युवती से पहचान
परिजन के अनुसार, जय सिंह की जौनपुर निवासी एक युवती से बातचीत होती थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
18 तारीख को होनी थी सगाई
जय सिंह काॅरपेंटर का काम करता था। परिवार में उसकी मां विमली देवी, तीन भाई धर्मवीर, जय सिंह और दुर्गेश निषाद तथा एक बहन संजना हैं। परिजन ने बताया कि 18 तारीख को जय सिंह के बड़े भाई धर्मवीर की सगाई होनी थी। उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है।