{"_id":"619cd26587ea317d454f0e6f","slug":"young-man-went-to-get-ration-beaten-up-by-tying-him-to-a-pillar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राशन लेने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा, इस वजह से नाराज हो गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: राशन लेने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा, इस वजह से नाराज हो गए लोग
Tue, 23 Nov 2021 05:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:07 PM IST
सार
एसओ चंद्रहास मिश्र ने बताया कि मामूली कहासुनी में युवक को खंभे से बांधकर पीटने की जानकारी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को कोटेदार के यहां राशन लेने पहुंचे युवक को कुछ लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा। उन लोगों ने आरोप लगाया कि युवक ने गांव की एक युवती के साथ छेड़खानी की है। करीब एक घंटे बाद डॉयल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधन से मुक्त कराया और उसे भटहट पुलिस चौकी लेकर आई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र का एक युवक अपने मामा के घर में रहता है। सोमवार को वह कोटेदार के घर राशन लेने गया था। इस दौरान साइकिल पर पुआल लेकर जा रही एक लड़की से युवक की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मोहल्ले के कुछ लोगों ने लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवक को पकड़ लिया। पिटाई से बचने के लिए युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। उसे लगभग आधा किलोमीटर तक दौड़ा कर उन लोगों ने पकड़ लिया गया और खंभे में बांधकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ चंद्रहास मिश्र ने बताया कि मामूली कहासुनी में युवक को खंभे से बांधकर पीटने की जानकारी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।