{"_id":"6410297b58c02cb8a9034c83","slug":"young-man-threatened-girl-by-making-an-objectionable-video-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवक ने दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवक ने दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 14 Mar 2023 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:29 PM IST
सार
रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली युवती राजघाट की एक दुकान पर काम करती है। पुलिस की दी तहरीर में उसने लिखा है कि 11 मार्च की रात आठ बजे वह घर आने के लिए निकली तो पास की दुकान में काम करने वाले अनस नाम के युवक ने घेर लिया। उसने कहा कि तुम्हारा आपत्तिजनक वीडियो बनाया हूं। मुझसे बात करो और जैसा कहता हूं, वैसा करती रहो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके में युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देने का मामला सामने आया। आरोप है कि बात न मानने पर आरोपी ने शनिवार को युवती से छेड़खानी भी की। राजघाट पुलिस ने युवती की तहरीर पर अश्लील हरकत करने, छेड़खानी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजघाट के रायगंज उत्तरी निवासी शहनवाज उर्फ अनस के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली युवती राजघाट की एक दुकान पर काम करती है। पुलिस की दी तहरीर में उसने लिखा है कि 11 मार्च की रात आठ बजे वह घर आने के लिए निकली तो पास की दुकान में काम करने वाले अनस नाम के युवक ने घेर लिया।
उसने कहा कि तुम्हारा आपत्तिजनक वीडियो बनाया हूं। मुझसे बात करो और जैसा कहता हूं, वैसा करती रहो। विरोध करने पर गाली देने के साथ ही छेड़खानी करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने इसकी शिकायत दुकान मालिक से की तो उन्होंने काम पर आने से रोक दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि युवती से छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।