यूपी: सोनू सूद को ट्वीट कर युवक ने बंदर पकड़वाने में मांगी मदद, बदले में मिला ये मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला विकास खंड के गांव परवरपार में पिछले तीन-चार महीने से एक उत्पाती बंदर ने आतंक मचा रखा है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए एक युवक ने सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी है। ट्विटर पर हुई इस मांग पर सोनू सूद ने भी मजाकिया अंदाज में लिखा है कि बस बंदर पकड़वाना ही बाकी था दोस्त, पता भेज वो भी करके देख लेते हैं।
कोरोना संकट काल के दौरान मुंबई में फंसे मजदूरों की मदद करके फिल्म अभिनेता सोनू सूद खूब चर्चा में रहे थे। उस दौरान सोशल मीडिया पर उनके तमाम फॉलोअर्स बढ़े थे। ऐसे ही एक फॉलोअर और परवरपार गांव निवासी वासु गुप्ता ने सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट पर मैसेज भेजकर अपने गांव में उत्पात मचाने वाले बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
बस अब बंदर पकड़ना हो बाकी रह गया था दोस्त।
पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं। 😅 https://t.co/9yPV50AOsl— sonu sood (@SonuSood) February 8, 2021
वासु का कहना है कि अब तक 20 से अधिक लोगों को यह बंदर चोटिल कर चुका है। कई घरों की छत पर रखी पानी की टंकियों को भी तोड़ चुका है। लोग अफसरों से गुहार लगाते लगाकर थक चुके हैं। किसी ने नहीं सुनी।
वासु गुप्ता ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट करके बंदर को पकड़वाने की गुहार लगाई है। सोनू सूद ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि बस बंदर पकड़वाना ही बाकी था दोस्त, पता भेज वो भी करके देख लेते हैं। यह वाकया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।