फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man shot in gorakhpur

Gorakhpur: तिलक में जा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 21 May 2022 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 May 2022 11:59 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और सीओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि युवक के पैर में छर्रा लगा है। उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। युवक के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
young man shot in gorakhpur
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के पाकड़पुरा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में जा रहे युवक को बदमाश ने गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक विजय के पिता वीरेंद्र ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। हालांकि, तहरीर में उन्होंने गोली मारने का कोई कारण या विवाद नहीं बताया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में वीरेंद्र ने लिखा है कि उनका 22 वर्षीय बेटा विजय शुक्रवार रात में गांव के ही एक युवक के तिलक समारोह में जा रहा था। वह गांव के बाहर मिडिल स्कूल की पुलिया पर खड़ा था। तभी गांव का ही राहुल उर्फ विराज पुत्र दीनानाथ आया और तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली विजय के पैर में लगने से वह तड़पने लगा।
विज्ञापन


घायल विजय के दो भाइयों राजेश और सत्यम ने बताया कि कोई पुराना कहासुनी का मामला था जिसमें आरोपित राहुल ने गोली मार दी है। गोली की सूचना पर तत्काल सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय और थानेदार झंगहा राजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और सीओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि युवक के पैर में छर्रा लगा है। उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। युवक के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed