{"_id":"614c68a78ebc3efac07be72f","slug":"young-man-posed-for-photo-while-sitting-on-so-chair-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: एसओ की कुर्सी पर बैठकर युवक ने खिंचवाई फोटो, थाने में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: एसओ की कुर्सी पर बैठकर युवक ने खिंचवाई फोटो, थाने में मचा हड़कंप
Thu, 23 Sep 2021 05:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:14 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर धर्मसिंहवा थाने में हड़कंप मच गया। एडीजी जोन ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के एसओ धर्मसिंहवा की कुर्सी पर बैठकर एक युवक ने अपनी फोटो खिंचवाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होते ही धर्मसिंहवा थाने में हड़कंप मच गया। इस मामले पर किसी ने एडीजी जोन गोरखपुर को ट्वीट कर दिया। एडीजी ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ मेंहदावल को सौंपी है।
विज्ञापन
थाना अनुशासन का केंद्र है। यहां पर आमद से लेकर रवानगी तक नजर रखी जाती है, लेकिन दो दिन पहले एक युवक के एसओ की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने व उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की घटना ने पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी। बताया जाता है कि वह कई बार एसओ के साथ फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर डाल चुका है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद से थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप कर अपनी गर्दन बचाने में जटे हैं। इधर एसओ की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने की घटना कुछ लोगों का नागवार लगी और इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। किसी ने एडीजी जोन को ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
एडीजी जोन अखिल कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की जरूरत जताई। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रकरण की जांच सीओ मेंहदावल को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।