{"_id":"5ee1a1cb8ebc3e4312049c07","slug":"young-man-killed-by-beating-rod-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत के मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ने के विवाद में हुआ झगड़ा, युवक की रॉड से पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत के मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ने के विवाद में हुआ झगड़ा, युवक की रॉड से पीटकर कर दी हत्या
Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
सार
- मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ जाने के मामूली विवाद में हुई वारदात
- परिजनों का आरोप-आरोपित एक अफसर का गनर, इसलिए बचा रही पुलिस
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर दो में खेत में मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ जाने के मामूली विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि सिर पर राड से हमला किया गया। घरवाले घायल युवक को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई लेकिन पुलिस शाम को पहुंची। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। आरोपित एक अफसर का गनर है, इस वजह से पुलिस उसका ही पक्ष ले रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चिरकूट प्रसाद का 25 वर्षीय बेटा ब्रजेश गांव के चौराहे पर ही चाय की दुकान चलाता है। बुधवार की सुबह वह खेत की जुताई कराने गया था। इसी दौरान पड़ोसी के मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ गया। ब्रजेश के भाई राजेश का आरोप है कि इसी बात पर विपक्षियों ने मिलकर भाई पर हमला कर दिया। सरहरी चौकी पर शिकायत लेकर गए, लेकिन पुलिस ने कहा- जाओ पहले इलाज कराओ।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया और फिर रास्ते में मौत हो गई। वापस आने पर फिर से पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस पहुंची। ब्रजेश का दो साल का एक बेटा है। पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुलरिया इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर एनसीआर दर्ज किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। जांच कर आरोपी तो पर कार्रवाई की जाएगी।