फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man killed by beating rod in gorakhpur

खेत के मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ने के विवाद में हुआ झगड़ा, युवक की रॉड से पीटकर कर दी हत्या

Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jun 2020 12:51 PM IST
सार

  • मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ जाने के मामूली विवाद में हुई वारदात
  • परिजनों का आरोप-आरोपित एक अफसर का गनर, इसलिए बचा रही पुलिस

विज्ञापन
Young man killed by beating rod in gorakhpur
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर दो में खेत में मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ जाने के मामूली विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि सिर पर राड से हमला किया गया। घरवाले घायल युवक को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई लेकिन पुलिस शाम को पहुंची। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। आरोपित एक अफसर का गनर है, इस वजह से पुलिस उसका ही पक्ष ले रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिरकूट प्रसाद का 25 वर्षीय बेटा ब्रजेश गांव के चौराहे पर ही चाय की दुकान चलाता है। बुधवार की सुबह वह खेत की जुताई कराने गया था। इसी दौरान पड़ोसी के मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ गया। ब्रजेश के भाई राजेश का आरोप है कि इसी बात पर विपक्षियों ने मिलकर भाई पर हमला कर दिया। सरहरी चौकी पर शिकायत लेकर गए, लेकिन पुलिस ने कहा- जाओ पहले इलाज कराओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया और फिर रास्ते में मौत हो गई। वापस आने पर फिर से पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस पहुंची। ब्रजेश का दो साल का एक बेटा है। पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


गुलरिया इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर  एनसीआर दर्ज किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। जांच कर आरोपी तो पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed