{"_id":"60a8df6a8ebc3efa07751639","slug":"young-man-died-in-road-accident-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: गैस सिलिंडर लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: गैस सिलिंडर लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त जख्मी
Sat, 22 May 2021 04:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 May 2021 04:09 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, नगर से सटे इटवा सामुदायिक केंद्र के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार देर शाम गैस सिलिंडर लेने गए बाइक सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के दुफेडिय़ा गांव निवासी अबूशाद (31) साथी शमसाद (22) के साथ सोमवार देर शाम इटवा कस्बे से गैस सिलिंडर लेकर लौट रहा था। अभी वह इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलावस्था में दोनों को सीएचसी ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने अबूशाद को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। रास्ते में अबूशाद की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के पिता मारूफ अहमद की तहरीर पर शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चालक व ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया गया है।