{"_id":"616d372bd69e9a75fe4e866f","slug":"young-man-died-in-deoria-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क हादसे में ससुराल आए शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क हादसे में ससुराल आए शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 18 Oct 2021 02:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:28 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि मनोज अपने ससुराल गड़ौना आया था। जो पत्नी की बहन अनामिका को लेकर बैंक से पैसा निकालने पैना जा रहा था। हादसे में अनामिका को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में पैना-सतरांव मार्ग पर पिंडी थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी मनोज (30) पुत्र रामसुदीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज अपने ससुराल गड़ौना आया था। जो पत्नी की बहन अनामिका को लेकर बैंक से पैसा निकालने पैना जा रहा था। हादसे में अनामिका को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को ससुराल गड़ौना आया मनोज सुबह अपनी पत्नी शशिप्रभा की बहन अनामिका के साथ बाइक से इलाहाबाद बैंक पैना जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैना-सतरांव मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे मनोज और अनामिका चोटिल हो गए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज के मौत की जानकारी होने पर पत्नी शशिप्रभा दहाड़े मारकर रोने लगी। जबकि मां मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह लॉकडाउन में गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मनोज रविवार को पत्नी और पुत्र लकी कुमार (07), श्रेया (05) और विक्की (03) के साथ ससुराल गड़ौना आया था। मनोज की मौत से घर जमसड़ा और ससुराल गड़ौना मैं शोक की लहर है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।