{"_id":"611255298ebc3ef44f3a2909","slug":"young-man-died-due-to-snake-bite-during-sleeping-in-house-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घर में सो रहे युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: घर में सो रहे युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान हुई मौत
Tue, 10 Aug 2021 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 04:00 PM IST
सार
अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोला का निवासी था युवक।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के बरवापट्टी क्षेत्र के अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोला निवासी एक युवक को सोमवार की रात किसी सर्प ने डंस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोला निवासी रासु तिवारी उर्फ बोलबम (25) सोमवार की रात घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। युवक की नींद खुली तो सर्प देख चिल्लाने लगा।
वहां पहुंचे परिजनों को सर्प के डंसने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत नियंत्रण से बाहर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।