{"_id":"611a49258ebc3e430d6db58c","slug":"young-man-died-due-to-electrocution-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पंखे का तार लगाते समय हुआ हादसा
Mon, 16 Aug 2021 04:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 04:47 PM IST
सार
भटनी थाना क्षेत्र के घाटी गांव का है मामला। करंट की चपेट आकर झुलस गया था युवक। अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घाटी गांव निवासी एक युवक घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट आकर झुलस गया। आनन फानन परिवार के लोग इलाज के लिए भटनी पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। अभी परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचते तब तक युवक की रास्ते मे मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, घाटी खास गांव निवासी दिलीप प्रसाद पुत्र रामप्रीत प्रसाद (30) रविवार को अपने घर में विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगा रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत सुधार होता न देख जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया। देवरिया ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां कान्ति देवी व पत्नी मीना देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। दिलीप की दो बेटियां शिवांगी (04) व शिजांली अपने पिता के शव को एक टक निहार रही थीं। उन्हें क्या पता कि उनके सिर से पिता का शाया उठ चुका है। परिवार के लोग युवक का अंतिम संस्कार बाबा जंगली नाथ के बगल से बह रही खनुवा नदी के किनारे कर दिया।