{"_id":"61b450cbef825f501826ad63","slug":"young-man-died-after-hitting-an-electric-pole-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 11 Dec 2021 12:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, वाल्टरगंज, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, वाल्टरगंज, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:48 PM IST
सार
पिपरा जप्ती गांव के सामने सुबह साढ़े आठ बजे दुर्घटना हुई। मृतक मंडी में काम करता था, वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव के सामने शनिवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंडी में एक आढ़ती के यहां काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बाइक से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान 37 वर्षीय विजय यादव पुत्र रामजस यादव निवासी मझौवा चौबे थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई शिवकुमार यादव की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
उधर, विजय की मौत की खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी बदहवाश हो गई। बच्चे व मृतक की मां सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह मंडी में काम करते थे तथा वह घर लौट रहे थे।