{"_id":"61504caf8ebc3efc877e555c","slug":"young-man-died-after-hit-by-train-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेल लाइन पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेल लाइन पार करते समय हुआ हादसा
Sun, 26 Sep 2021 04:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Sep 2021 04:04 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि मोहन रेल लाइन पार कर रहा था, तभी बिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश रे कुशीनगर जिले में रविवार को पनियहवा पुल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दरम्यान एक पैसेंजर ट्रेन लगभग आधा घंटा तक रुकी रही।
जानकारी के अनुसार, पनियहवा रेलवे स्टेशन से बिहार जा रही देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने पनियहवा पुल के पास एक शव पड़ा देख ट्रेन रोक दी और स्टेशन को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर खड्डा पुलिस व आरपीएफ के जवान पहुंचे। मृतक का सिर व धड़ अलग-अलग रेलवे लाइन के बीच में पड़ा था। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पहचान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी मोहन गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता (28) के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मोहन रेल लाइन पार कर रहा था, तभी बिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन लगभग आधा घंटा तक वहां खड़ी रही। शव को हटाकर ट्रैक साफ किया गया, तब ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
मोहन की पत्नी गुड्डी देवी (26), पुत्री संध्या (8), अमृता (6), पुत्र अभिषेक (5) व तीन साल की बेटी खुशी है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।