फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man dead in Kushinagar and father and brother injured

कुशीनगर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, पिता और भाई की हालत गंभीर

Fri, 18 Dec 2020 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
young man dead in Kushinagar and father and brother injured
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर में गुरुवार देर शाम जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल तीन बाइक सवारों में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। इस युवक अपने पिता और भाई के साथ बहन के घर से आ रहा था।

विज्ञापन


उसके पिता और भाई का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हिरनही गांव के निवासी नथुनी (55) अपने पुत्र बासिंद्र (30) और राजन (20) के साथ ही एक ही बाइक से खड्डा थाना क्षेत्र में अपनी बेटी की ससुराल गए थे। वापस घर आते समय शाम को करीब साढ़े छह बजे चिरगोड़ा गांव के सामने कोई वाहन चालक इन्हें टक्कर मारकर चला गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नंदा प्रसाद ने घायलों को सीएचसी विशुनपुरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम राजन की मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई बासिंद्र और पिता नथुनी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां के एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज हो रहा है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


राजन के परिजनों ने बताया कि 10 दिसंबर को राजन की बहन की शादी थी। तीनों लोग गुरुवार को उससे मिलने गए थे। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed