फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man dead body found on hanging in basti

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, इस हाल में मिला शव

Wed, 03 Mar 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found on hanging in basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। सुबह शव लटकता देख परिजनों ने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव निवासी 22 वर्षीय किसाने पुत्र काशीराम मंगलवार की शाम परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गया। सुबह जब देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों कमरे का दरवाजा जोर देकर खोला तो पंखे के कुंडे से किसाने का शव लटक रहा था।
विज्ञापन


किसाने की शव देखकर परिजन चीखने चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आनन-फानन गांव पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी थानाध्यक्ष कप्तानगंज विनय पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed