{"_id":"6020d6ef2e5b0a45f41bd487","slug":"young-man-dead-body-found-in-salempur-railway-station-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 08 Feb 2021 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग गांव निवासी फागु कुशवाहा का बेटा रवि प्रकाश कुशवाहा (28) रविवार की सुबह घर से सलेमपुर के लिए निकला था। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
पूरी रात काफी खोजबीन हुई लेकिन रवि प्रकाश का पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव देखा। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब में रखे कागजात से उसकी पहचान कर उसके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बेटी के साथ माता- पिता का रो- रो कर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक युवक शराब का आदी हो गया था। इसी के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ दी थी। उसकी एक छोटी बेटी है। जो अपने दादी के पास रहती है। इस बावत सीओ श्रीएश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।