फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man committed suicide in store room of shop

गोरखपुर: दुकान के स्टोर रूम में युवक ने खुदकुशी की, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला बाहर

Sat, 22 Jan 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 PM IST
सार

सुबह 11 बजे तक युवक स्टोर रूम से दुकान पर नहीं आया तो बड़ा भाई उसे जगाने पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन
young man committed suicide in store room of shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने दुकान के स्टोर रूम में शुक्रवार सुबह युवक का फंदे से लटका शव मिला। उसने रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के उत्तरी जटेपुर काली मंदिर निवासी अमरनाथ गुप्ता के बड़े बेटे विकास की रेलवे स्टेशन गेट के सामने विकास प्रोविजन स्टोर नाम से दुकान है। 23 वर्षीय छोटा बेटा शांभव नाथ गुप्ता बड़े भाई की दुकान पर ही रहता था। वह रात में दुकान के स्टोर रूम में सोता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वह बगल में स्थित दूसरे भाई की चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद दोबारा सोने चला गया। सुबह 11 बजे तक वह स्टोर रूम से दुकान पर नहीं आया तो बड़ा भाई उसे जगाने पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed