{"_id":"61446033bc78683daf41d57c","slug":"young-man-commits-suicide-in-house-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुपट्टे का फंदा बनाकर युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुपट्टे का फंदा बनाकर युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 17 Sep 2021 03:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:00 PM IST
सार
शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन की घटना, लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जंगल सालिकराम स्थित शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में युवक ने फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह बगल के कमरे में रहने वाले लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह पत्नी से फोन पर आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के भरवल निवासी बाईस वर्षीय गोलू गुप्ता पत्नी के साथ शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन निवासी रतन कुमार के मकान में किराए पर रहते थे और हलवाई का काम करते थे। इसी वर्ष अप्रैल महीने में महराजगंज जनपद के घुघुली बेलवा के लीला के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
उसकी पत्नी पिछले बुधवार को मायके गई है। गोलू कमरे पर अकेले था। गुरुवार की रात किसी समय टीनशेड के कमरे में लगे लोहे की राड में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा खुला हुआ था, शुक्रवार की सुबह बगल के कमरे में रहने वाले किरायेदारों की नजर पड़ी, जिसके बाद गोलू के परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन