{"_id":"5f4e41194854917a86135984","slug":"young-man-commits-suicide-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में घर का खर्च चलाना हो गया था मुश्किल, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठा लिया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में घर का खर्च चलाना हो गया था मुश्किल, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठा लिया ये कदम
Tue, 01 Sep 2020 06:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:09 PM IST
सार
- गोला इलाके में हुई घटना, लॉकडाउन में आर्थिक तंगी को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद
- तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह, परिवार वालों ने घर से निकाल दिया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के वार्ड नंबर दस में लॉकडाउन के बीच ही व्यापार बंद होने से परेशान भोलू जायसवाल (25) ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि रुपये की कमी को लेकर ही उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से पत्नी उसे लेकर एक निजी अस्पताल गई थी मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, भोलू ने तीन साल पहले कस्बा की रहने वाली नीलम के साथ प्रेम विवाद किया था। भागकर शादी करने के बाद जब वह लौटा तो घरवालों ने उसे निकाल दिया। इसके बाद वह किराए पर कमरा लेकर रहते लगा था।
विज्ञापन
शुरुआत में उसने एक सब्जी मंडी में कुछ काम शुरू किया था लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलने पर कुछ ही दिन बाद ही डीजे चलाने लगा। इधर कोरोना वायरस के फैलने के बाद उसका काम धंधा पूरी तरह ठप हो गया घर की माली हालत काफी खराब हो गई। जिसके कारण आए दिन पत्नी से वाद विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
सोमवार की रात वह कस्बे मे भंडारे मे खाना खाने के बाद घर पहुंचा तो पत्नी से आर्थिक तंगी की बात को लेकर विवाद हो गया और वह तत्काल छत पर जाकर गले मे फंदा लगाकर पाइप में लटक गया। मृतक का एक 2 साल का बेटा है। उसकी पत्नी गर्भवती भी है। शादी से परिवार के लोग इतना खफा थे कि मौत के बाद भी दोनों के परिवार वाले वहां पर नहीं पहुंचे थे।