{"_id":"66368d78c82f53ba650c5b73","slug":"young-man-cheated-of-rs-50-thousand-by-making-a-credit-card-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-547256-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रेडिट कार्ड बनवा कर युवक से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रेडिट कार्ड बनवा कर युवक से 50 हजार की ठगी
विज्ञापन
खजनी। इलाके के डोहरिया प्राणनाथ गांव के निवासी गुलाम हुसैन के बेटे मोहम्मद इसरार का क्रेडिट कार्ड बनवा कर 50 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का खजनी थाने के ठीक पीछे स्थित बांसगांव मार्ग पर रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता है। पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मद इसरार ने बताया कि पिछले महीने उनकी दुकान पर पहुंचे एक युवक ने खुद को स्टेट बैंक का कर्मचारी बताते हुए उनके बैंक खाते पर क्रेडिट कार्ड का ऑफर मिलने की जानकारी दी। युवक के झांसे में आकर वह अपना पैन कार्ड, ई-मेल आईडी, आधार कार्ड आदि का प्रिंट आउट दे दिया। जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें कुरियर के जरिए भेजा गया क्रेडिट कार्ड मिला। एक मई की शाम को बैंक से फोन कर केवाईसी डीटेल सबमिट करने के लिए कहा गया। उन्होंने जैसे ही डिटेल ऑनलाइन सबमिट किया तो क्रेडिट कार्ड से 49 हजार 386 रुपये 50 पैसे कट गए। उन्होंने एसबीआई कस्टमर केयर और बैंक शाखा पर इसकी सूचना दी। बैंक की ओर से बताया गया कि इस ट्रांजेक्शन का कोई डाटा उनके रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है। खजनी पुलिस धोखाधड़ी की जांच में जुट गई है। संवाद