{"_id":"6218944155a0e71d7d6346d9","slug":"young-man-came-for-treatment-climbed-on-mobile-tower-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: इलाज के लिए आया युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद पुलिस ने समझाकर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: इलाज के लिए आया युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद पुलिस ने समझाकर उतारा
Fri, 25 Feb 2022 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:03 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने बताया कि युवक को नीचे उतारा गया है। करीब एक घंटा वह टावर पर चढ़ा रहा। युवक मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक बड़ी घटना होने से बच गई। यहां कैंट इलाके के पुलिस लाइंस के सामने स्थित मुसाफिर खाना में बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया। यह देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर तत्काल जटेपुर चौकी की पुलिस, डायल 113 व दमकल की गाड़ी उसे बचाने के लिए आ गई। एक घंटे बाद बड़ी मशक्कत से उसे नीचे उतार जा सका।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मऊ के मधुबन थानाक्षेत्र के उसरी गांव का रहने वाला है। उसका नाम आसिफ अली है और उसके पिता का नाम मोहम्मद अली है। उसकी एक बहन नाहिद है और भाई रहमत अली है। उसने बताया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है, वह गोरखपुर एक डॉक्टर से इलाज करवाने आया था लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
कैंट चौकी इंचार्ज ने युवक को चाय पिलाया और खाना खिलाया। साथ ही उसका अपने पास से दवा कराया। चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने बताया कि युवक को नीचे उतारा गया है। करीब एक घंटा वह टावर पर चढ़ा रहा। युवक मानसिक रूप से बीमार है, मुसाफिर खाना के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उसके घरवालों का पता लगाकर उसे भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन