{"_id":"64102befc3d714a59c044255","slug":"young-man-attacked-with-bottle-on-head-for-trying-to-killed-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक के सिर पर बोतल से किया हमला, गला रेतकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक के सिर पर बोतल से किया हमला, गला रेतकर हत्या की कोशिश
Tue, 14 Mar 2023 01:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:40 PM IST
सार
दिलजान उर्फ गोलू महेवा नवीन मंडी में पिकअप चलाते हैं। रविवार रात में वह नरसिंहपुर पुलिया के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान घासीकटरा के रहने वाले रिंकू उर्फ शाकिर से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर शाकिर ने शराब की बोतल से दिलजान के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में तिवारीपुर इलाके की नरसिंहपुर पुलिया के पास रविवार को शराब पीने के विवाद में युवक के सिर पर मनबढ़ ने बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी की गला रेतकर हत्या की कोशिश भी की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के भरपुरवा के कच्चीबाग निवासी दिलजान उर्फ गोलू महेवा नवीन मंडी में पिकअप चलाते हैं। रविवार रात में मंडी से लौटने के बाद वह नरसिंहपुर पुलिया के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान घासीकटरा के रहने वाले रिंकू उर्फ शाकिर से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मामला बढ़ने पर शाकिर ने शराब की बोतल से दिलजान के सिर पर हमला कर दिया। अचेत होने पर चाकू से गला रेत दिया। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार चल रहा। दिलजान के बड़े भाई जमील ने रिंकू के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
दिलजान उर्फ गोलू महेवा नवीन मंडी में पिकअप चलाते हैं। रविवार रात में वह नरसिंहपुर पुलिया के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान घासीकटरा के रहने वाले रिंकू उर्फ शाकिर से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर शाकिर ने शराब की बोतल से दिलजान के सिर पर हमला कर दिया।