{"_id":"5f75bda70ca886453d091d8a","slug":"young-man-arrested-with-25-kilos-charas-in-india-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा पर पकड़ा गया 25 किलो चरस, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल सीमा पर पकड़ा गया 25 किलो चरस, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Thu, 01 Oct 2020 05:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के पगडंडी मार्ग श्यामकाट के निकट एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। इस तस्कर के पास से 25 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात एसएसबी और सोनौली पुलिस टीम सरहद पर संयुक्त रूप से गस्त कर रही थी। इस दौरान श्यामकाट बगीचे के पास एक युवक बाइक से नेपाल की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे जवानों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास रखे बोरे में जांच किया तो उसमे चरस बरामद हुआ। जिसका वजन 25 किलो सौ ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सचित मद्धेशिया निवासी जगरनाथपुर टोला परशुरामपुर सोनौली बताया। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं सोनौली में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्याम काट बगीचे के पास जांच के दौरान हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर सौनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति के पास 45 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ लिया। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी अशरफ शेख निवासी नौतनवां वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर को एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।