{"_id":"5e3902f28ebc3e4af340a209","slug":"young-man-25-lakhs-lost-in-gambling-father-police-gave-application-end-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 लाख जुए में हारा युवक तो फफक कर रोए मां-बाप, बोले- हमारा बेटा है, उसे छोड़ दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख जुए में हारा युवक तो फफक कर रोए मां-बाप, बोले- हमारा बेटा है, उसे छोड़ दें
Tue, 04 Feb 2020 11:06 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:06 AM IST
सार
- पिता से जालसाजी कर लिए 25 लाख जुआ में हारा
- पुलिस ने आरोपित बेटे को पकड़ा, फफक कर रोए मां-बाप, बोले- हमारा बेटा है, उसे छोड़ दें
- पिता ने केस खत्म करने को दिया प्रार्थना पत्र, पुलिस कर रही जुआ का अड्डा चलवाने वाले की तलाश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुआ खेलने के लत में पड़े बेटे ने अपने मां-बाप से जालसाजी कर उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा दिए। परेशान पिता ने बेटे पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित बेटे को पकड़ा तो माता-पिता फफक पड़े। थाने में आकर बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई। उन्होंने केस वापसी का प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने भी घरेलू मामला होने की वजह से केस खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने युवक को जुआ खेलने की लत लगाई थी।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के पिपरा बघेल गांव के मूल निवासी उदय नरायन सिंह झारखंड के कोल इंडिया में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी विमला के साथ 2012 में गोरखपुर चले आए। मोहनापुर में जमीन लेकर मकान बनवाया और फिर वहीं पर रहने लगे। दो बेटों में बड़े पुत्र संजय सिंह झारखंड में रहते थे। उनकी मौत हो गई तो उनके दोनों बच्चे दादा-दादी के पास चले आए। उदय नरायन सिंह ने छोटे बेटे संजीव को पढ़ाई के लिए झांसी भेज दिया। झांसी में ही पेंशन के लिए खाता खोल दिया। फिर 2017 में अचानक छोटा बेटा संजीव सिंह घर चला आया। उसने एमबीए किया था। उसने कहा कि वह घर पर ही व्यापार के साथ माता-पिता की सेवा भी करेगा।

20 दिसंबर को उदय नरायन बैंक गए तो पता चला कि खाते में रकम ही नहीं है। उसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ा, लेकिन घरवालों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
आरोपित बेटे को पकड़ा गया था। जुआ में रुपया हार गया है। माता-पिता ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने लिखित रूप से दे दिया है कि कार्रवाई नहीं चाहते। मुकदमा खत्म किया जाएगा। हालांकि जिन लोगों ने उसके रुपये जुआ में लगवाए हैं, उन्हें पकड़ा जाएगा। कोशिश होगी कि रुपये वापस कराए जाएं।
प्रवीण कुमार सिंह, सीओ क्राइम