{"_id":"60efe74ac052d1515236207e","slug":"young-businessman-died-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 15 Jul 2021 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:14 PM IST
सार
खुखुंदू के परसिया मिश्र गांव के समीप हुआ हादसा। भटनी के मिश्रौली दीक्षित गांव के रहने वाला था मनीष।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में व्यवसाय से जुड़े काम को निपटा कर घर लौट रहे एक युवा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव के समीप बुधवार शाम हुई।
मृतक मूल रूप से भटनी के मिश्रौली दीक्षित गांव का रहने वाला था, वह वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ले में मकान बनवा कर रहता था। वहीं हादसे की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया है। माता-पिता, पत्नी व भाइयों का रो- रोकर बुरा हाल था। गुरुवार को मनीष के शुभचिंतक और रिश्तेदार बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे।
भटनी के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी रामाश्रय दीक्षित रेलवे गोरखपर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त के बाद वे रामनाथ देवरिया में मकान बनवा कर परिवार व बच्चों के साथ रहते हैं। देवरिया में रहने के साथ ही कुछ साल पूर्व उनके बेटों ने खुद का व्यवसाय शुरू किया और तरक्की करने लगे।
विज्ञापन
उनका छोटा बेटा मनीष दीक्षित (30) अपने खुद के व्यवसाय के अलावा इन दिनों बैल कोल्हू ऑयल क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ था। बुधवार को बैल कोल्हू ऑयल से जुड़े कार्य को लेकर वह अपने साथी मनीष पांडेय के साथ भाटपाररानी गया था।
शाम को काम निपटा कर दोनों बाइक से देवरिया लौट रहे थे। अभी दोनों खुखुंदू के परसिया मिश्र गांव के पहले खाद्य गोदाम के समीप पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
मनीष दीक्षित को गंभीर चोंटें लगने पर लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर घर में मातम छा गया। मां ज्ञानती देवी, पिता रामाश्रय दीक्षित, बड़े भाई अजय और विजय का रो- रोकर बुरा हाल है।
वहीं इसी साल 26 अप्रैल को विवाह कर आई पत्नी मनोरमा की करुण भरी चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। इस बाबत सदर कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि खुखुंदू क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। जिला अस्पताल के सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।