{"_id":"645a1ec8bc1c71f0bf0c7875","slug":"you-will-have-to-pay-750-fine-if-throw-garbage-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर वालों होशियार, कूड़ा फेंका तो 750 देने को रहना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर वालों होशियार, कूड़ा फेंका तो 750 देने को रहना तैयार
Tue, 09 May 2023 03:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 May 2023 03:52 PM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सफाई सबसे प्रमुख कारक है। सभी के सहयोग से यह संभव है। सुबह 10 बजे तक और शाम को सात बजे तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आ जाएगी, ऐसे में अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कूड़े को इसी गाड़ी में ही डालें।
विज्ञापन
गोलघर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर में गोलघर के दुकानदार सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े गए, तो उनसे तत्काल 750 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार से यह नियम सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं, यह भी व्यवस्था की गई है कि कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की गाड़ी सुबह और शाम को गोलघर इलाके में जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
सोमवार को सहायक नगर आयुक्त एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने गोलघर में दुकानदारों से संपर्क किया। बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सफाई सबसे प्रमुख कारक है। सभी के सहयोग से यह संभव है। सुबह 10 बजे तक और शाम को सात बजे तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आ जाएगी, ऐसे में अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कूड़े को इसी गाड़ी में ही डालें।
विज्ञापन
साथ ही जानकारी दी कि इसके लिए दुकानदारों को दुकान के आकार के हिसाब से यूजर चार्ज देना होगा, जिसकी दर 750 रुपये से 1500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके बाद भी कोई दुकानदार गोलघर इलाके में गंदगी फैलाते हुए पाया जाता है, तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की यह रकम 500 रुपये से 750 रुपये तक होगी।
विज्ञापन