फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi claims East Uttar Pradesh is free from the stigma of mafia

गोरखपुर : योगी का दावा-पूर्वी उत्तर प्रदेश माफिया के कलंक से मुक्त, कहा विकास की संस्कृति स्थापित करने के लिए राजनीति में आए

Thu, 30 Dec 2021 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:26 AM IST
सार

अगर किसी ने ऐसा किया तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलना तय है। हर हाल में उसे नेस्तनाबूद होना है। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।

विज्ञापन
Yogi claims East Uttar Pradesh is free from the stigma of mafia
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी उत्तर प्रदेश माफिया के कलंक से मुक्त हो गया है। अब किसी की गुंडई नहीं चलेगी। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलना तय है। हर हाल में उसे नेस्तनाबूद होना है। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह बुधवार को देर शाम एक होटल में आयोजित मीडिया समूह के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी लोग गोरखपुर की तुलना शिकागो से करते थे। शिकागो में सर्वाधिक अपराध होता है। अब धारणा बदल गई है। गोरखपुर की माफिया संस्कृति को समाप्त करने व इसकी वास्तविक, आध्यात्मिक, विकास की संस्कृति को स्थापित करने के ध्येय से राजनीति में आए हैं। आज किसी माफिया में दम नहीं है कि वह किसी की जमीन पर कब्जा कर ले। किसी ने ऐसा किया तो उसकी सात पुश्तें सोचेंगी। 
विज्ञापन


सपा सरकार में गोरखपुर के जेल रोड व आर्यनगर में प्रतिष्ठित परिवारों की कोठियों पर सत्ता संरक्षित माफिया ने कब्जा कर लिया था। इसका विरोध किया गया। समाज को अन्याय नहीं सहना चाहिए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) भाजपा के नेक इरादों को जाहिर करती है। लोककल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे की पूर्णता का सशक्त प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed