{"_id":"5f32b0338ebc3e3ca03aa70e","slug":"yogi-adityanath-orders-to-increase-beds-upto-one-thousand-of-l-2-and-l-3-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एल-2 और एल-3 के बेड बढ़ाकर एक हजार किए जाएं, सीएम योगी ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एल-2 और एल-3 के बेड बढ़ाकर एक हजार किए जाएं, सीएम योगी ने दिए आदेश
Tue, 11 Aug 2020 08:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ अधिकारियों संग मीटिंग करते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन में स्वास्थ्य एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि गोरखपुर में एल-2 और एल-3 के बेडों की संख्या बढ़ाकर एक हजार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने चेताया कि किसी भी दशा में ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए की किसी मरीज का इलाज बेड के अभाव में न हो पाए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के बारे में चर्चा करते हुए कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि जल्द ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तकरीबन बनकर तैयार हो चुके बाल रोग संस्थान में एल-2 और एल -3 के 300 बेड का कोविड अस्पताल बनेगा। शुरूआत पहले 100 बेड से होगी फिर 200 और बेड बढ़ाए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन
उन्होंने शासन से बात कर वहां जरूरी संसाधन मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडल के दूसरे जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में भी एल-2 और एल-3 के 50 से लेकर 100 बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।
बाढ़ का एरियल सर्वे भी किया, अफसरों को दिए निर्देश
सहजनवां तहसील के पाली में राहत सामग्री वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहजनवां एवं उसके आस-पास के इलाकों का हेलीकाप्टर से एरियल सर्वे किया। वहां से लौटने के बाद बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जीडीए और पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिए कि जहां भी पानी ज्यादा दिनों से एकत्रित है वहां पर्याप्त संख्या में क्लोरीन की गोली वितरित करने के साथ ही लोगों को गरम कर पानी पीने के लिए जागरूक किया जाए। शहरी क्षेत्र में जलभराव को लेकर उन्होंने मोबाइल पंप बढ़ाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग के मरीजों की संख्या काफी हद तक कम हुई है मगर सफाई व्यवस्था और शुद्ध पानी को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।