फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yoga is an ancient tradition of India, it keeps the mind and body healthy.

Gorakhpur News: योग भारत की प्राचीन परंपरा, इससे मन एवं शरीर रहता है स्वस्थ

Sat, 22 Jun 2024 04:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Yoga is an ancient tradition of India, it keeps the mind and body healthy.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिला स्टेडियम व शहर के विभिन्न स्कूलों समेत तहसील एवं कस्बों में योग करके लोगों ने निरोग रहने की शपथ ली। जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा रही है। इसे अपनाने से मन एवं शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, डीडीओ जीपी कुशवाहा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य राजेश मोहन, डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, रामकरन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार रतन सेन डिग्री काॅलेज में योग दिवस पर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं, एनसीसी कैडेट्स व रोवर्स-रेंजर्स ने योग किया। योगाभ्यास कार्यक्रम महाविद्यालय के बीएड विभाग के सहायक आचार्य रामबाबू पाल ने कराया। इसमें प्रमुख रूप से भ्रामरी, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, शशकासन, शवासन आदि अभ्यास कराया गया और उसके महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, रोवर्स लीडर डाॅ. हंसराज कुशवाहा, भाष्कर आर्य, नंद कुमार दूबे, ध्रुवपति यादव, मनोज कुमार, सुजीत उपस्थित रहे। कस्बे के राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी, प्रोफेसर केपी त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति पंकज त्रिपाठी ने लोगों को योग की महत्ता बताते हुए योगासन का विभिन्न अभ्यास कराया। कार्यक्रम के बाद राप्ती नदी तट पर लोगों ने गंगा आरती भी की। कार्यक्रम में सिद्धार्थ शंकर पांडेय, अमरनाथ सिंह, शिव कुमार गुप्ता, अनुराग वर्मा, निखिल श्रीवास्तव, देवेश मिश्र, मंतराम, राज कपूर, अवनीश मिश्र, पवन यादव, हिमाचल सिंह, डीडी मिश्रा उपस्थित रहे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम इटवा राहुल सिंह की अगुवाई में, ब्लाॅक परिसर खुनियांव में बीडीओ खुनियांव ओमप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया। विकास खंड इटवा परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि योग से बीमारियों के साथ ही मनुष्य स्वयं पर भी नियंत्रण स्थापित कर सकता है। इस दौरान बीडीओ राजकुमार मौजूद रहे।
तहसील में तहसीलदार इटवा रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, आशुतोष मिश्रा, हरेंद्र नाथ पांडेय, मनोज कुमार मौजूद रहे।
योग करने से शरीर रहता है निरोग
डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बे के राप्ती नदी तट स्थिति मंगल भवन पर योगाभ्यास किया गया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग की उपयोगिता मानव जीवन में बहुत है, और कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसका इलाज योग में न हो, योग करने से मनुष्य निरोगी होता है। इस दौरान योगगुरु सालिक राम वर्मा, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राहुल उपस्थित रहे।
नगर क्षेत्र के वार्ड महाराजा अग्रसेन नगर में भी योगाभ्यास शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें योगा टीचर मनीषा अग्रहरि, छाया गुप्ता, रंजना, सोनम, लक्की, सावित्री, शिवानी उपस्थित रहे।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, प्रशिक्षक माता प्रसाद मिश्र, लाल बहादुर विश्वकर्मा मौजूद रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महनुआं खास, प्राथमिक विद्यालय मंगराव में भी शिक्षकों ने बच्चों को योग अभ्यास कराया।
छात्रों को कराया गया योगाभ्यास
शोहरतगढ़ में योग दिवस पर शिवपति इंटर काॅलेज प्रांगण में उपस्थित शिक्षकों व छात्रों को योग सिखाते हुए प्रशिक्षक संदीप कुमार ने योग का महत्व बताया। सरस्वती विद्या मंदिर में योग दिवस पर लोगों ने योग कर शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रवि अग्रवाल,राम विलास यादव, किशोरी लाल, धर्मेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में योगा ट्रेनर महेश प्रसाद के देख रेख में योगा कराया गया। इस दौरान बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, यूनुस अंसारी, राम कृष्ण, उमेश राय, लोकेश श्रीवास्तव, सुग्रीव प्रसाद, ग्रीस चंद पांडेय, देवेश कुशवाहा, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed