फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yoga classes will be held on the banks of Ramgarhtal, gym equipment will be repaired.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल किनारे लगेगी योग क्लास, जिम उपकरणों की होगी मरम्मत

Wed, 20 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Yoga classes will be held on the banks of Ramgarhtal, gym equipment will be repaired.
गोरखपुर। रामगढ़ताल किनारे अब लोगों को सुबह-शाम योग करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) नौका विहार क्षेत्र में नियमित योग क्लास शुरू कराने की तैयारी कर रहा है। मंगलवार शाम जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने नौका विहार जेट्टी के सामने से नया सवेरा फेज-एक और चिड़ियाघर की ओर नया सवेरा फेज-2 तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास और सुंदरीकरण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर नौ और 10 पर ताल की ओर सीढ़ियों के पास स्टेनलेस स्टील रेलिंग लगाने और वहीं नियमित योग क्लास संचालित कराने के निर्देश दिए गए। माना जा रहा है कि रामगढ़ताल के प्राकृतिक वातावरण में योग गतिविधियां शुरू होने से बड़ी संख्या में लोग आकर्षित होंगे। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 10 के पास खाली भू-भाग पर व्यू डैक बनाने की योजना पर भी काम शुरू कराया जाएगा। उपाध्यक्ष ने नौका विहार फेज-1 में यूरिनल और टॉयलेट निर्माण, क्षतिग्रस्त ग्रेनाइट स्टोन की मरम्मत और जिम उपकरणों के रिप्लेसमेंट के निर्देश भी दिए। वहीं डिवाइडर और ग्रिल की पेंटिंग, क्षतिग्रस्त कैनोपी की टेंसाइल मेम्ब्रेन बदलने और पंप स्टेशन की जांच कराने को कहा गया।
विज्ञापन

उद्यान अनुभाग को प्लेटफॉर्म एक से 10 तक घास और खरपतवार की कटाई, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने सफाई और स्टोन पिचिंग क्षेत्र की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया। जीडीए ने चयनित एजेंसी को प्लेटफॉर्म एक से 10 तक सफाई कार्य प्राथमिकता पर कराने और नया सवेरा, ताल रिंग रोड व अन्य क्षेत्रों में व्यापक सर्वे कर साफ-सफाई व रखरखाव की नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed