फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   X-ray machine at AIIMS OPD malfunctions, leaving over 250 patients in trouble

Gorakhpur News: एम्स की ओपीडी में एक्स-रे मशीन खराब, 250 से अधिक मरीज रहे परेशान

Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine at AIIMS OPD malfunctions, leaving over 250 patients in trouble
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की ओपीडी में लगी एक्स-रे मशीन बुधवार दोपहर अचानक खराब हो गई, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मशीन खराब होने के कारण लगभग 250 से अधिक रोगी प्रभावित हुए और उन्हें आवश्यक जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर में तकनीकी खराबी के बाद एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप हो गई। उस समय ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहले से पंजीकरण करा चुके थे और कई की बिलिंग भी हो चुकी थी। मशीन खराब होने की सूचना मिलते ही मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिन मरीजों की जांच तत्काल जरूरी थी, उन्हें मजबूरन बाहर अधिक शुल्क देकर जांच करानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हुई जिनका पहले ही अस्पताल में बिल बन चुका था। जांच न हो पाने के कारण उन्हें धनवापसी के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और कई मरीज काउंटरों के चक्कर लगाते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा, जिससे उनकी कठिनाइयां और बढ़ गईं। अस्पताल प्रशासन ने तकनीकी टीम को तुरंत सूचना देकर मशीन ठीक कराने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


तकनीशियन को जानकारी दे दी गई है। बृहस्पतिवार को दिन में मशीन ठीक होने की उम्मीद है। नई मशीन से भी जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. अरूप मोहंती, मीडिया प्रभारी, एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed