{"_id":"5e314a2a8ebc3e4b5d6747e5","slug":"wuhan-coronavirus-india-nepal-border-alert-indian-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा से जिला अस्पताल तक ‘कोरोना’ को लेकर अलर्ट, पढ़े सीमा पर कैसे हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा से जिला अस्पताल तक ‘कोरोना’ को लेकर अलर्ट, पढ़े सीमा पर कैसे हो रही निगरानी
Wed, 29 Jan 2020 02:36 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन समेत विभिन्न देशों में ‘कोरोना वायरस’के दुष्प्रभाव को देखते हुए जिले में इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है। इसी क्रम में सेव इन इंडिया अभियान के तहत ‘कोरोना वायरस’ को देश में आने से रोकने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर जिले स्वास्थ्य महकमा चौकस हो गया। वहीं पिछले दिनों चीन की से मेडिकल की पढ़ाई कर जिले में लौटे लक्ष्मीपुर निवासी आशिफ से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य महकमे को है।
इसी क्रम में जिला अस्पताल में जहां डॉक्टरों की टीम सतर्क है। नेपाल से सटी सीमा पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों की टीम पर्यटकों की जांच कर रही है। लोगों को मास्क वितरित किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनारायण यादव और क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव, चौकी प्रभारी अशोक कुमार के साथ सोनौली सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया और मास्क वितरित बांटे।

कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि नेपाल के रास्ते चीन, ताइवान ,कोरिया के पर्यटकों का लेखाजोखा तैयार किया जा रहा है। जांच के लिए संदिग्ध नमूने लेने की भी व्यवस्था सीमा पर है। किसी पर्यटक या यात्री की जांच के बाद संदेश होने पर जिला अस्पताल के आयुसलेसन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
सीमा पर डॉ. अशोक कुमार चौधरी के साथ चार सहयोगी डॉक्टर लगे हैं। जो रात दस बजे तक सरहद पर रहेंगे। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नेपाल से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।