Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wrestling: Maharashtra's Darpan defeated Karnataka's Thimanesh

कुश्ती: महाराष्ट्र के दर्पण ने कर्नाटक के थीमनेशी को दी पटकनी

Wed, 03 Dec 2025 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestling: Maharashtra's Darpan defeated Karnataka's Thimanesh
कुश्ती में दांव लगाते पहलवान।
गोरखपुर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें राजस्थान और महाराष्ट्र के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंडर-17 के 65 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के दर्पण राजू चौधरी कर्नाटक के थीमनेशी जीएम का पटकनी देकर विजेता बने।
विज्ञापन

71 किलो भार वर्ग में पंजाब के परनाम सिंह ने राजस्थान के समीर को हराया। अंडर-19 के 67 किलो भार वर्ग में राजस्थान के लक्षित सोनी ने उत्तर प्रदेश के मुकुल को हराकर विजयी हुए। 72 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शुभम जाधव ने उत्तर प्रदेश के समी हुसैन को हराया। 77 किलो भार वर्ग में राजस्थान के रोहन सैनी उत्तर प्रदेश के पंकज को पटकनी देकर विजेता बने।
विज्ञापन

विजेताओं को ओलंपियन प्रेम माया, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह ने सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन वर्णिता और प्रत्यांजली केसरवानी ने किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed