{"_id":"6458198af99ad5db4a063db4","slug":"world-humor-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-156915-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हास्य दिवस : रिश्तेदारों को उधार देंगे, तो वह हो जाएगा मोटा और आप पतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हास्य दिवस : रिश्तेदारों को उधार देंगे, तो वह हो जाएगा मोटा और आप पतले
Mon, 08 May 2023 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 May 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। आरपीएम एकेडमी में विश्व हास्य दिवस मनाया गया। व्यंग्यकार शैलेश त्रिपाठी (मोबाइल बाबा) के साथ शहर के तमाम कलाकार रंगकर्मी सांस्कृतिक कर्मी व तमाम हास्य प्रेमी मौजूद थे। मोटापा घटाने पर एक जिक्र करते हुए कहा कि रिश्तेदारों को उधार दे दें, कुछ दिन बाद वह मोटा हो जाएगा, आप पतले।
शैलेश त्रिपाठी ने अपने तमाम हास्य व्यंग्य सुनाए। उन्होंने मोटापा घटाने के लेटेस्ट तरीकों की जानकारियां भी दीं। इसके अलाव शिक्षा व्यवस्था पुलिस खाद्य पदार्थ में मिलावट सहित तमाम व्यंग्य सुनाए। आप पार्टी अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान आरजे अनुराग,एबीसी पब्लिक स्कूल के हेमंत मिश्रा, सुनिशा, कुंवर महेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।