फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Hand Washing Day: made people aware of hand hygiene in kushinagar

विश्व हाथ धुलाई दिवसः आज एक साथ दो घंटे में धुलेंगे हजारों हाथ, हैंड-हाइजीन के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

Thu, 15 Oct 2020 08:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Oct 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
World Hand Washing Day: made people aware of hand hygiene in kushinagar
विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर हैंड-हाइजीन के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक - फोटो : amar ujala

विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर गुरुवार को हजारों हाथ एक साथ धुलेंगे। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने इसको लेकर सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी के लिए स्वच्छ हाथ की थीम पर सुबह 10 से 12 बजे तक सभी सरकारी विभागों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क के साथ अफसर और कर्मचारी सामूहिक रूप से हाथ धुल कर स्वच्छता का संदेश देंगे।  

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालय व अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायती राज विभाग समेत सभी विभागों को हैंड वॉशिंग डे अभियान में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अभियान को जनपद, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों पर व्यापक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को हैंड वॉशिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

 
तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच लोगों के समूह मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साबुन से हाथ धोएंगे। अभियान में सभी कार्यालय, संस्थान, अस्पताल के अधिकारी व कर्मी और समुदाय के लोग एक ही समय पर सुबह 10 बजे समूह में हाथ धोने कि प्रक्रिया का डेमो करेंगे, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी, स्कूल शिक्षक व एसएचजी के सदस्य समुदायों में 10 घरों का समूह बनाएंगे और डेमो देंगे। साबुन से हाथ धोने के मुख्य 6 चरणों को सिखाने के साथ कोविड-19 महामारी संक्रमण काल में भोजन के पहले, नाक, मुंह व आंखों को छूने के बाद, खांसने एवं छींकने के बाद, शौच के बाद एवं शौचालय के उपयोग के पश्चात सभी हाथ धोने के महत्व को समझायेंगे। प्रत्येक लेबर रूम स्वास्थ्य केन्द्र के वॉश बेसिन और हैंड वॉशिंग स्टेशन को कोहनी से संचालित नल लगाने व साबुन के साथ कार्यात्मक बनाने के निर्देश दिए हैं।

        
जिलाधिकारी चौधरी ने निर्देश देते हुए कहा है कि हैंड-हाइजीन विषयक प्रशिक्षण, हैंड वॉश का प्रदर्शन, स्वच्छता विषयक पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed