{"_id":"5ee58c028ebc3e432501292a","slug":"world-blood-donor-day-2020-amar-ujala-foundation-organized-blood-donation-camp-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Blood Donor Day 2020: आज रक्तदान कर बन सकते हैं महादानी, बचाएं दूसरों की जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Blood Donor Day 2020: आज रक्तदान कर बन सकते हैं महादानी, बचाएं दूसरों की जिंदगानी
Sun, 14 Jun 2020 08:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:01 AM IST
सार
- अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगेगा रक्तदान शिविर
- आप का एक यूनिट रक्त चार जिंदगियों के लिए साबित हो सकता है मददगार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आइए घरों से निकलकर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर दूसरों की मदद के लिए रक्तदान करें। आप का एक यूनिट रक्त चार जिंदगियों के लिए मददगार साबित हो सकता है। रविवार को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन भी होगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जबकि जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक रक्तदाता अपना बहुमूल्य रक्त दे सकेंगे। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी रक्तदाताओं को फोटो भी प्रकाशित होंगे।
विज्ञापन
ये जानना भी जरूरी
तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है।
एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेट-लेट्स एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।
रक्तदान के लिए जरूरी
रक्तदाता की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।
होमीग्लोबिन कम से कम 12.5 फीसदी होना चाहिए।