{"_id":"61cab9d1ba51221b5c025996","slug":"workers-who-register-on-e-shram-will-get-one-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: ई-श्रम पर पंजीयन कराने वालों को मिलेंगे एक हजार रुपये, 31 दिसंबर से पूर्व कराना होगा पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: ई-श्रम पर पंजीयन कराने वालों को मिलेंगे एक हजार रुपये, 31 दिसंबर से पूर्व कराना होगा पंजीयन
Tue, 28 Dec 2021 12:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:46 PM IST
सार
दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को भरण-पोषण के लिए, एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। फिलहाल यह योजना सिर्फ जनवरी और फरवरी माह के लिए है।
विज्ञापन
इसके साथ ही श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा श्रमिक और उसके परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के इलाज के लिए, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन विभागीय पोर्टल https://eshram.gov.in के साथ ही किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से निशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले ऐसे कर्मकार, जिनका पीएफ या ईएसआई न कटता हो और वे आयकर दाता नहीं हों, ऐसे समस्त 156 श्रेणी के कर्मकार अपना पंजीयन ई-श्रम पोर्टल पर करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक हैं।
प्रदेश में दूसरे स्थान पर है गोरखपुर
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन में गोरखपुर का प्रदेश में दूसरा स्थान है। उप श्रमायुक्त ने बताया कि गोरखपुर मंडल में गोरखपुर में 10,12,216 पंजीयन हुए हैं। कुशीनगर 9,7,7084 पंजीयन के साथ प्रदेश में चौथे स्थान, महराजगंज 9,16,754 पंजीयन के साथ प्रदेश में सातवें स्थान पर है।