{"_id":"5ff33ec936cb73134040261c","slug":"workers-hostage-on-kiln-36-freed-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर कराया जा रहा था काम, 36 को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर कराया जा रहा था काम, 36 को करवाया मुक्त
Mon, 04 Jan 2021 09:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
मजूदरों का बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के सहजनवां तहसील के नंदापार स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराए जाने का मामला सामने आया। सूचना पर सोमवार को तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बयान दर्ज किया। इसके बाद 36 मजदूरों को उनके घर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एसडीएम सहजनवां सुरेश कुमार राय के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक महिला का फोन आया। महिला ने एसडीएम को बताया कि नंदापार स्थित ईंट-भट्ठे पर उसे और कई अन्य लोगों को बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा है। उसने यह भी बताया कि काम ना करने पर उनसे मारपीट भी की जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम ने तहसीलदार शशिभूषण पाठक को पुलिस के साथ मौके पर भेजा। तहसीलदार पुलिस के साथ पहुंचे तो मजदूरों का बयान दर्ज किया गया। मजदूरों ने बताया कि उन्हें दूसरा काम बताकर यहां लाया गया था। यहां उनसे जबरन ईंट-भट्ठे का काम कराया जा रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भट्ठा मालिक ने सोमवार देर शाम 36 मजदूरों को उनके घर बदायूं भेज दिया। एसडीएम सुरेश कुमार राय ने बताया कि तहसीलदार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ईंट भट्ठा मालिक शिव प्रताप चंद ने कहा कि जिन मजदूरों को काम करने के लिए बुलाया है वह काम नहीं कर रहे है जिसको लेकर उन्होंने फटकार लगाई है अन्य आरोप बेबुनियाद है।
तहसीलदार शशिभूषण ने कहा कि भट्ठा मालिक द्वारा गाड़ी मंगाकर 36 मजदूरों को उनके घर बदायूं भेज दिया गया है। मजदूरों के बयान रिकॉर्ड किए गए है, जिसमें भट्ठा मालिक द्वारा डरा धमकाकर जबरन काम कराए जाने का मामला सामने आया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
तहसीलदार शशिभूषण ने कहा कि भट्ठा मालिक द्वारा गाड़ी मंगाकर 36 मजदूरों को उनके घर बदायूं भेज दिया गया है। मजदूरों के बयान रिकॉर्ड किए गए है, जिसमें भट्ठा मालिक द्वारा डरा धमकाकर जबरन काम कराए जाने का मामला सामने आया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।