फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workers going to Israel will have skill test in ITI

Gorakhpur News: इस्राइल जाने वाले श्रमिकों का आईटीआई में होगा कौशल परीक्षण

Thu, 25 Jan 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Workers going to Israel will have skill test in ITI
847 निर्माण श्रमिकों का किया गया है चयन, आज करा लें स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत मंडल के 847 निर्माण श्रमिकों का चयन इस्राइल जाने के लिए किया गया है। इनका चयन भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था एमसीडीसी इंटरनेशनल एवं इस्राइल सरकार के अधीन कार्यरत संस्था पीआईबीए द्वारा किया गया है। चयनित श्रमिकों को आईटीआई अलीगंज, लखनऊ, परिसर में कौशल परीक्षण के लिए उपस्थित होना है।
यह जानकारी उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने दी है। उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों का चयन किया गया है वे अपने क्षेत्र के श्रम कार्यालय से संपर्क कर चिकित्सीय परीक्षण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर अपने जनपद के सरकारी अस्पताल में 25 जनवरी तक चिकित्सीय परीक्षण कराकर प्रमाणपत्र की छाया प्रति श्रम कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन

इस संबंध में देवरिया में विजय कुमार मिश्रा 9506496911, गोरखपुर में सुधीर कुमार 6387506711, कुशीनगर में शशि कुमार मिश्रा 9984581938 और महाराजगंज में शैलेंद्र कुमार के मोबाइल फोन नंबर 9161410779 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed